हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको प्रोवाइड करने वाले हैं श्री हनुमान चालीसा PDF || Hanuman Chalisa PDF in Hindi . गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध ग्रंथ है जिसके पाठ करने से भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हमने आपके लिए Hanuman Chalisa PDF Hindi तैयार किया है ताकि आप कहीं भी पाठ कर सकें |
श्री हनुमान चालीसा | Hanuman Chalisa

दोहा
श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुर सुधारि।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार॥
चौपाई
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥
कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै॥
संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥
बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज सँवारे॥
लाय संजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥
जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥
दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥
आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥
और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥
चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥
राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै॥
अंतकाल रघुबरपुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई॥
और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
जय जय जय हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मँह डेरा॥
दोहा
पवनतनय संकट हरन मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप॥
हनुमान चालीसा आरती || Hanuman Chalisa Aarti
श्री हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपै। रोग दोष जाके निकट न झांपै॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई। संतन के प्रभु सदा सहाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की…
दे वीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की…
लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आनि सजीवन प्राण उबारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की…
पैठि पाताल तोरि जम कारे। अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की…
सुर नर मुनि आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई॥
आरती कीजै हनुमान लला की…
जो हनुमान जी की आरती गावै। बसि बैकुंठ परम पद पावै॥
लंक विध्वंस किए रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई॥आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
Hanuman Chalisa PDF in Hindi
हनुमान चालीसा पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें |
अगर आपको हनुमान चालीसा पीडीएफ को डाउनलोड करना है तो मैंने आपके लिए ऊपर दो ऑप्शन दिया हैं पहला आपको ऊपर top में एक बटन दिख रहा होगा Hanuman Chalisa Pdf नाम से उस पर क्लिक कर करेंगे तो google drive का लिंक खुलेगा जिसपर click कर के आप डाउनलोड कर सकते हैं |
दूसरा ऑप्शन श्री हनुमान चालीसा PDF || Hanuman Chalisa PDF in Hindi करने का यह है की ऊपर आपको पीडीएफ़ show कर रहा होगा जिसपर आपको right side में Arrow यानि तीर का बटन होगा जिसपे click कर के भी आप हनुमान चालीसा PDF प्राप्त कर सकते हैं |
Hanuman Chalisa Padhne Se Kya Hota Hai ?
श्री हनुमान चालीसा के प्रतिदिन पाठ करने से आपको एक सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है साथ ही आपका mind सांत होता है और हनुमान जी की आपके और आपके परिवार के ऊपर कृपा बनी रहती है आपको किसी भी जीव या भूत प्रेत से भय नहीं लगता है | अगर हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर रति भर भी हो जाती है तो आपको किसी भी प्रकार का दुख, भय ,रोग नहीं हो सकता है |
Hanuman Chalisa PDF in Hindi कैसे डाउनलोड करें ?
Hanuman Chalisa PDF in Hindi – को डाउनलोड करना बहुत ही easy है आप simply हमारे वेबसाईट https://upboardnotes.in/ पर visit कर के प्राप्त कर सकते हैं |
मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे ?
अगर आप केवल मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते है तो मान्यता है की यह अत्यन्त फलदायी होता है आपको मानसिक शांति, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति तथा सभी संकटों से मुक्ति मिलती हैं | साथ ही आपको शनि दोष और किसी भी गृह का प्रभाव नहीं पड़ता है |
हनुमान चालीसा का सबसे शक्ति शाली दोहा क्या हैं ?
ऐसे तो हनुमान चालीसा का एक- एक शब्द बहुत ही प्रभावसाली हैं लेकिन विद्वानों के द्वारा कुछ दोहे और चौपियाँ महत्वपूर्ण हैं जो नीचे दी गई हैं |
“संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा “
“पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप “
“नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा“
इसे भी पढ़ें –
- बादल का पर्यायवाची शब्द | Badal Ka Paryayvachi Shabd Hindi Mein
- UP Board Class 10 Science Notes in Hindi PDF Download 2026
- UPMSP UP Board Model Paper 2026: Class 10th & 12th PDF Download (All Subjects)
- श्री हनुमान चालीसा PDF || Hanuman Chalisa PDF in Hindi
- Tense Chart with Rule and Example in Hindi – Pdf Download