Tense Chart with Rule and Example in Hindi – Pdf Download

Ankit Mishra
4 Min Read

हेलो दोस्तों ! आज के इस पोस्ट में हम आपको English Grammar का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा ‘Tense Chart with Rule and Example in Hindi – PDF Download’ देने वाले हैं। अगर आप हिंदी माध्यम के छात्र हैं या किसी भी Competitive Exam की तैयारी कर रहे हैं, तो Tenses की जानकारी होना आपके लिए बहुत अनिवार्य है। इस लेख में हम Tense की पूरी Details पढ़ेंगे और साथ ही आपको Tense Chart का PDF भी देंगे।

Tense (काल) Kya Hai ?

टेंस (काल) एक ऐसा रूप है जो क्रिया में समय या अवधि को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Tense is a form of the verb which shows the time when a specific action happens or will happen.

Tense के प्रकार ( Types of Tense in Hindi )


मुख्य रूप से Tense (काल) तीन प्रकार के होते हैं, और इन तीनों के भी 4-4 उप-प्रकार (Sub-types) होते हैं।

  •  

1. Present Tense (वर्तमान काल) – जो समय अभी चल रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं।

इसके 4 प्रकार हैं:

  • Present Indefinite Tense (अनिश्चित वर्तमान काल)
  • Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
  • Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)
  • Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर वर्तमान काल)

2. Past Tense (भूतकाल) – जो समय बीत चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं।

इसके 4 प्रकार हैं:

  • Past Indefinite Tense (अनिश्चित भूतकाल)
  • Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल)
  • Past Perfect Tense (पूर्ण भूतकाल)
  • Past Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भूतकाल)

3. Future Tense (भविष्य काल) – जो समय आने वाला है, उसे भविष्य काल कहते हैं।

  •  

इसके 4 प्रकार हैं:

  • Future Indefinite Tense (अनिश्चित भविष्य काल)
  • Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल)
  • Future Perfect Tense (पूर्ण भविष्य काल)
  • Future Perfect Continuous Tense (पूर्ण निरंतर भविष्य काल)

Tenses Chart PDF Download कैसे करें ?

दोस्तों,English Grammar को हमेशा के लिए याद रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आपके पास एक Tense Chart हमेशा मौजूद हो। हमने आपके लिए एक बहुत ही सरल और स्पष्ट PDF तैयार किया है, जिसमें सभी 12 Tenses के नियम (Rules) और उदाहरण (Examples) एक ही जगह दिए गए हैं।

प्रश्न 1: टेंस (Tense) कितने प्रकार के होते हैं?

1777826939777

उत्तर: मुख्य रूप से टेंस 3 प्रकार के होते हैं (वर्तमान, भूत और भविष्य काल) और इन तीनों के 4-4 उप-भाग होते हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 12 प्रकार के टेंस होते हैं।

प्रश्न 2: Present Indefinite Tense में ‘s’ या ‘es’ का प्रयोग कब किया जाता है?

उत्तर: जब वाक्य का कर्ता (Subject) एकवचन (Singular) हो, जैसे— He, She, It या कोई नाम, तब मुख्य क्रिया (Main Verb) के साथ ‘s’ या ‘es’ लगाया जाता है।


प्रश्न 3: Since और For का प्रयोग कब और कहाँ होता है?

उत्तर: Since: इसका प्रयोग ‘निश्चित समय’ (Point of Time) के लिए किया जाता है, जैसे— सोमवार से, 2010 से, या सुबह से।
For: इसका प्रयोग ‘समय की अवधि’ (Period of Time) के लिए किया जाता है, जैसे— दो घंटे से, कई दिनों से, या चार साल से।

 

Share this Article
Leave a comment