Tenses in Hindi

Present Indefinite Tense in Hindi | Rules,Examples & Exercise in Hindi 2021

Present Indefinite Tense in Hindi को हम हिंदी में सामान्य वर्तमान काल तथा Present Indefinite Tense को simple present tense भी कहा जाता है | इस टेंस का प्रयोग आदत या स्वभाव्जनित कार्य – व्यापर का बोध कराने में होता है |

Present Indefinite Tense in Hindi पढने  से  पहले आप Number  पर थोडा ध्यान जरुर दे |

Present Indefinite Tense in Hindi
Present Indefinite Tense in Hindi

Present indefinite tense in hindi

पहचान – इन वाक्यों की क्रियाओं के अंत में – ता है,ती है,ते हैं, आता है।

Present indefinite tense examples in hindi

1. तुम मुझे प्यार करते हो।
2. गाड़ी तेज दौड़ती है।
3. शेर जंगल में क्यों रहता है?
4. सूर्य पश्चिम में छिपता है।
5. रवि गाँव पैदल जाता है।
6. क्या वह चावल नहीं खाती है?
7. क्या तुम मेले को जाते हो?
8. हम प्रतिदिन मंदिर नहीं जाते हैं।
9. पक्षी पेड़ों पर क्यों बैठते हैं?
10, वह अब क्या करता है?

Present Indefinite Tense के 4 भेद होते है |

  • Affirmative Sentence
  • Negative Sentence
  • Interrogative Sentence
  • Interrogative Negative Sentence
Present Indefinite Tense in Hindi
Present Indefinite Tense in Hindi

Affirmative Sentence (साधारण वाक्य )

Rule for Affirmative Sentence –

Subject +Verb का  Ist Form+object
(i) यदि कर्ता एकवचन है तो क्रिया की Ist form में s या es और लगायें। (निचे वाक्य -1)
(ii) कर्ता I, You तथा बहुवचन कर्ता के साथ केवल क्रिया की Ist form आती है। (निचे देखे वाक्य -2,3,4)

[Notes – वाक्य आपको निचे दिया  गया है आप इस Heading – Examples For Affirmative Negative & Interrogative Senteces को जरुर देखें | ☟]

Negative Sentence (नकरात्मक वाक्य)

Rule for Negative Sentence –

Subject + do not/does not + Verb का  Ist Form
(i) एकवचन कर्ता के साथ does तथा बहुवचन के साथ do लगाते हैं।

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य )

Rule for Interrogative  Sentence –

(i) वाक्य के शुरू में “क्या” शब्द आने पर,
Do/Does + Subject + Verb का  Ist Form
(ii) बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आने पर उसकी अंग्रेजी do/does से पहले लिखें। (देखे वाक्य -3,4 )

Interrogative Negative Sentence ( प्रश्नवाचक-नकारात्मक वाक्य )

Rule for Interrogative Negative Sentence –

(a) Does + subject (he, she, it and other singular) + not + Ist
form of verb + object/complement?
Or Question word + does + subject (he, she, it and other
singular) + not + Ist form of verb + object/complement?

(b) Do+ subject (I, we, you, they and other plural) + not + Ist
form of verb + object/complement?
Or Question word + do + subject (I, we, you, they and other
plural) + not + Ist form of verb + object/ complement?

Example – (i) क्या वह क्रिकेट नहीं खेलता है?
Does he not play cricket?
(ii) क्या सोनाली एक पुस्तक नहीं पढ़ती है?
Does Sonali not read a book?
(iii) वे फुटबॉल क्यों नहीं खेलते हैं?
Why do they not play football?
(iv) क्या बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं?
Do the children not go to the school?

Examples For Affirmative Negative & Interrogative Senteces

(A) Affirmative Sentences (साधारण वाक्य)
1. पायल गीत गाती है।
Payal sings a song.
2. मैं पत्र लिखता हूँ।
I write a letter.
3. कुत्ते रात को भौंकते हैं।
Dogs bark at night.
4. तुम क्रिकेट खेलते हो।
Youplay cricket.

(B) Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
1. आकाश स्नान नहीं करता है।
Akash does not bathe.
2. वे यहाँ नहीं आते हैं।
They do not come here.
3. हिरन वृक्ष पर नहीं रहता है।
The deer does not live on tree.
4. हम मैदान में नहीं खेलते हैं।
We do not play in the field.

(C) Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)
1. क्या वीना पत्र लिखती है?
2. क्या वे वहाँ खेलते हैं?
3. पक्षी कैसे उड़ते हैं?
4. चपरासी घंटी क्यों नहीं बजाता है?

Does Vina write a letter?
Do they play there?
How do the birds fly?
Why does the peon not ring the bell?

Simple Present Tense का प्रयोग-

1. इस Tense का प्रयोग मुख्यतः आदत या स्वभावजनित कार्य-व्यापार (habitual actions) का बोध कराने में होता है। जैसे -I walk in the morning. (मैं सुबह में टहलता हूँ।) – आदत / स्वभाव
The sun rises in the east. (सूर्य पूरब में उगता है।) आदत / स्वभाव
Milk is sweet. (दूध मीठा होता है।). – स्वभाव
2.इस Tense का प्रयोग स्थायी या सामान्य कार्य-व्यापार, संबंध, अधिकार,
निहित गुण इत्यादि का बोध कराने के लिए भी होता है।
जैसे – Two and two is four. (दो और दो चार होता है।) स्थायी कार्य-व्यापार
She is my mother. (वह मेरी माँ है।) संबंध
I have a car. (मेरे पास एक कार है।) अधिकार
The rose is beautiful. (गुलाब सुंदर होता है।) निहित गुण

Watch Yt Video to Learn Present Indefinite Tense in Hindi –

DOWNLOAD PDF FOR PRESENT INDEFINITE TENSE

PRESENT INDEFINITE TENSE IN HINDI PDF
PRESENT INDEFINITE TENSE IN HINDI PDF

Story in present indefinite tense in hindi

Present indefinite tense exercise in hindi

Exercise – 1

Translate into English –

मैं खाता हूँ। मैं पढ़ता हूँ। मैं जानता हूँ। हमलोग पढ़ते हैं। हमलोग खेलते
हैं। तुम पढ़ते हो। तुम गाते हो। आप खेलते हैं। तुमलोग नाचते हो। आपलोग
पढ़ाते हैं। वह गाती है। वह गाता है । राम जानता है । सीता खाती है। वे जानते
हैं। वे लोग जानते हैं। लड़के दौड़ते हैं। गाय चरती है। गायें चरती हैं। राम खेलता
है। राम और श्याम खेलते हैं। आप हँसते हैं। सीता और गीता गाती हैं। मोहन
आता है। मेरे पिताजी पढ़ाते हैं।

Vocabulary: खाना-to eat, पढ़ना- to read, जानना-to know,
खेलना -to play, नाचना-to dance, पढ़ाना- -to teach,
गाना-to sing, दौड़ना-to run, हँसना-to laugh, आना-to come, चरना-to
graze

Exercise – 2

Translate into English –

मैं दौड़ता हूँ। मेरा घोड़ा दौड़ता है। मेरे घोड़े दौड़ते हैं। हमलोग पढ़ते हैं।
हमलोगों का नौकर काम करता है। हमलोगों के घोड़े दौड़ते हैं। तुम नाचती हो।
तुम्हारी बहन नाचती है। तुम्हारी बहनें नाचती हैं। वह हँसता है। उसका भाई हँसता
है। उसके दोस्त लोग हँसते हैं। राम खेलता है। राम की माँ काम करती है। राम
के दोस्त लोग पढ़ते हैं। वे लोग खाते हैं। उनलोगों की गाय चरती है। उनलोगों
की गायें चरती हैं। यह लड़का जानता है। ये लड़के जानते हैं।

Vocabulary: नौकर servant, काम करना to work, नाचना to dance, हँसना to laugh, जानना-to know.

Exercise – 3

Translate into English –

मैं नहीं खाता हूँ। मैं आम नहीं खाता हूँ। मैं नहीं जाता हूँ। मैं स्कूल नहीं
जाता हूँ। हमलोग नहीं खेलते हैं। हमलोग क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हमलोग काम
नहीं करते हैं। तुम नहीं पीते हो। तुम दूध नहीं पीते हो। आप प्यार नहीं करते
हैं। आप मुझे प्यार नहीं करते हैं। वह नहीं पढ़ती है। वह रात में नहीं पढ़ती
है। राम नहीं जाता है। राम बाजार नहीं जाता है। वे लोग नेपाल में नहीं रहते
हैं। बिल्ली घास नहीं खाती है। मैं अंग्रेजी नहीं जानता हूँ। तुम उसे नहीं जानते
हो।
Vocabulary: क्रिकेट-cricket, काम करना- to work, पीना-to
drink, प्यार करना -to love, रात मेंat night, रहना to live,

Exercise – 4

Translate into English –

क्या मैं हँसता हूँ? क्या मैं झूठ बोलता हूँ ? क्या हमलोग पढ़ते हैं ? क्या
हमलोग तुम्हें जानते हैं? क्या तुम गाते हो? क्या आपलोग स्कूल जाते हैं ? क्या
वह आती है ? क्या वह गाना गाता है? क्या राम सच बोलता है? क्या वे अंग्रेजी
जानते हैं? क्या बच्चे रोते हैं? क्या आपकी गाय दूध देती है ? क्या आपकी गायें
दूध देती हैं ? क्या उसके पिताजी धूम्रपान करते हैं? क्या वह गाय को खिलाता
है? क्या आप मुझसे प्यार करते हैं? क्या आप प्रतिदिन व्यायाम करते हैं ? क्या
तुम उपन्यास पढ़ते हो?

Vocabulary: हँसना- -to laugh, झूठ बोलना – to tell a lie,
जानना- to know, गाना- to sing, गाना गाना-to sing a song, सच
बोलना to speak the truth,
रोना to weep, देना to give, धूम्रपान करना – to smoke, खिलाना – to feed, प्रतिदिन – everyday, व्यायाम  to take exercise, उपन्यास-novel.

Tenses Formula Chart Download

Tenses Formula Chart Download
Tenses Formula Chart Download

Vist Our Website – https://upboardnotes.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hello,