Tenses in Hindi

Present Perfect Tense in Hindi | Rules | Exercise & Examples in Hindi

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे इस नए वेबसाइट www.upboardnotes.in में आज हम आपको Present Perfect Tense in Hindi को बहुत ही बेहतरीन तरीके से बताने वाले है |

Present Perfect Tense in Hindi

सबसे पहले आपको  अन्य 2 भेद पढ़ने होंगे जिसमें मैंने Present Indefinite Tense in Hindi | Rules,Examples & Exercise in Hindi 2021 और Present Continuous Tense in Hindi | Rules,Example & Exercises in Hindi को पढ़ने के बाद Present Perfect Tense in Hindi को पढ़ना चाहिए लेकिन अगर आप केवल present perfect tense in hindi के बारे में ही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं यहां हम आपको Present Perfect Tense in Hindi With Examples तथा Present Perfect Tense Exercise in Hindi और साथ ही आपको मैं Present Perfect Tense in Hindi Pdf भी दूंगा जिसे आप डाउनलोड करके रख सकते हैं और आवश्यकता के अनुसार पढ़ सकते हैं  |

Present Perfect Tense की पहचान

  1. इस Tense से ज्ञात होता है कि कार्य को समाप्त हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है।
  2. वाक्य के अन्त में चुका है, चुके हैं, चुकी है, या है, आ हैं, ये हैं आदि शब्द आते हैं।

Present Perfect Tense का प्रयोग


इस Tense का प्रयोग मुख्यतः ऐसे कार्य-व्यापार का बोध कराने के लिए
होता है जो भूतकाल में समाप्त हो गया, परंतु उसका प्रभाव या संबंध वर्तमान
समय से है। जैसे –
(a) I have eaten. (मैंने खा लिया है।) खाने का काम भूतकाल में समाप्त हो गया परंतु उसका प्रभाव अभी भी मौजूद है पेट भरा हुआ है और अभी खाने की इच्छा नहीं है।
(b) He has broken his leg. (उसने अपनी टाँग तोड़ ली है।) टाँग टूटने का काम भूतकाल में समाप्त हो गया, परंतु उसका प्रभाव अभी भी मौजूद है और उस घटना का संबंध वर्तमान से है उसकी टाँग अभी भी टूटी हुई है और अभी भी वह चलने की स्थिति में नहीं है |

Present Perfect Tense के 4 भेद होते है |

  • Affirmative Sentence
  • Negative Sentence
  • Interrogative Sentence
  • Interrogative Negative Sentence

Present Perfect Tense Rules in Hindi

Affirmative Sentences

  1. He, she, it तथा एकवचन के कर्ता के साथ has तथा क्रिया का IIIrd Form का प्रयोग किया जाता है |
  2. You, We, They तथा बहुवचन के कर्ता के साथ have तथा क्रिया का IIrd Form का प्रयोग किया जाता है |

1.मैं पत्र लिख चुका हूं |

I have written a letter.

2.बिल्ली दूध पी चुकी है |

The Cat has drunk milk.

3.शेर भाग गया है |

The Lion has run away.

4.तुम नदी में नहा चुके हो |

You have bathed in the river.

5.मैं विद्यालय जा चुका हूँ।

I have gone to school.

6 . वह पत्र लिख चुका है।

He has written a letter.

7. तुम अपना पाठ याद कर चुके हो।

You have learnt your lesson..

8 . सुधा ने खाना बना लिया है।

Sudha’ has prepared food.

Negative Sentences

  1. Negative वाक्यों में has/have के बाद Not लगाया जाता है।

1.नीलम स्कूल से नहीं आयी हैं |

Neelam has not come from school

2.मैंने कपड़े नहीं धोये है |

I have not washed the clothes.

3.तुमने मुझे नहीं बुलाया हैं |

You have not called me.

4.हम अब मैदान में नहीं खेल चुके हैं |

We have not played in the field.

5. मैं विद्यालय नहीं गया हूं।

I have not gone to school.

6. उसने पत्र नहीं लिखा है।

He has not written a letter.

7. नुमने अपना पाठ याद नहीं किया है।

You have not learnt your lesson.

8. सुधा ने खाना नहीं बनाया है।

Sudha has not prepared food.

9. हमने कहानी नहीं सुनी है।

We have not heard the story.

Interrogative Sentences

  • यदि क्या शब्द वाक्य के प्रारम्भ में ही है तो has/have को कर्ता के पहले प्रयोग किया जाता है |
  • अगर प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में है तो उसकी अंग्रेजी लिखकर has/have का प्रयोग करते हुए कर्ता तथा उसके बाद क्रिया के IIIrd Form का प्रयोग किया जाता है |
  • वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगा दिया जाता है |

1.क्या भारती ने गीत नहीं गाया है ?

Has Bharti not sung a song ?

2.क्या हम हम मैच जीत गए हैं ?

Have we won the match ?

3.तुमने यह काम कैसे किया हैं ?

How have you done this work ?

4.वह कहां चली गई हैं ?

Where has she gone away ?

5.क्या मैं विद्यालय नहीं जा चुका हूँ?

Have I not gone to school?

6.क्या वह पत्र लिख चुका है?

Has he written a letter?

7. क्या तुम अपना पाठ याद कर चुके हो?

Have you learnt your lesson?

8.सुधा ने खाना कहाँ बनाया है?

Where has Sudha prepared food?

9. हम कहानी क्यों नहीं सुन चुके हैं?

Why have we not heard the story ?

Interrogative Negative Sentence 

  • Interrogative Negative Sentence को बनाने का नियम बहुत आसान है बस आपको Subject के बाद not लगाना होगा | 

Present Perfect Tense Exercise in Hindi

Exercise – 1

अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये-

  1. वह स्कूल चला गया है।
  2. वे ताजमहल देख चुके हैं।
  3. हमने खाना खा लिया है।
  4. हम आगरा आ गये हैं।
  5. मैं यह फिल्म देख चुका हूँ।
  6. शेर ने लोमड़ी को मार दिया है।
  7. रीता पत्र लिख चुकी है।
  8. मेरी बहन स्कूल गयी है।
    कठिन शब्द – खा लिया है – have eaten, ताजमहल- Taj Mahal, मार दिया है – has killed.

Exercise – 2

अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये –

  1. हम नदी में नहीं नहाये हैं।
  2. आज सूरज नहीं निकला है।
  3. शिवानी ने खाना नहीं खाया है।
  4. रेखा ने चित्र नहीं बनाया है।
  5. चपरासी ने घंटी नहीं बजायी है।
  6. उसने मेरी पुस्तक नहीं ली है।
  7. तुमने मेरी पुस्तक नहीं ली है।
  8. गाय ने आज दूध नहीं दिया है।
    कठिन शब्द – चपरासी – peon, सहायता करना- help, नहीं निकलना – has not risen, चित्र – picture, ली है – has taken.

Exercise – 3

अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये –

  1. क्या रोगी मर चुका है?
  2. क्या पक्षी अपने घोंसलों में सो चुके हैं?
  3. वह रात में कहाँ गया है?
  4. क्या डॉ० साहब अभी नहीं आये हैं?
  5. लुटेरे कहाँ भाग गये हैं?
  6. क्या तुमने टी०वी० खरीद लिया है?
  7. क्या मैंने तुम्हें एक पुस्तक नहीं दी है?
  8. पुलिस ने चोर को क्यों नहीं पकड़ा है?
    कठिन शब्द -रोगी – patient, डॉ० साहब-doctor, अभी तक yet, खरीद लिया है- have bought, कहाँ – where,लुटेरे-robbers, भाग गये हैं – have run away, अपने घोसलों में – in their nests.

Exercise – 4

अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये –

  1. सूर्य निकल आया है।
  2. किसानों ने खेत नहीं जोते हैं।
  3. मैं नहीं नहा चुका हूँ।
  4. क्या भारत मैच जीत चुका है?
  5. बच्चे ने दूध पी लिया है।
  6. तुमने मेरी स्लेट क्यों तोड़ दी है?
  7. शेर कहाँ गया है?
  8. बच्चे कहाँ गये हैं?
  9. वह फेल हो गया है।
  10. चंद्रमा छिप चुका है।
  11. घंटी बज चुकी है।
  12. आज मैंने चाय नहीं पी है।
  13. क्या वह कानपुर गया है?
  14. डाकू भाग चुके हैं।
  15. तुमने आज क्या देखा है?
  16. शिकारी ने हिरन को पकड़ लिया है।
  17. गाड़ी स्टेशन पर पहुंच चुकी है।
  18. चील आकाश में उड़ गयी है।
  19. मैंने निबंध लिख लिया है।
  20. वह सर्कस देख चुका है।

कठिन शब्द – निकलना – rise, फेल होना- fail, जोतना – plough, निबंध – essay, तोडना – Threak, पकड़ना – catch, छिपना – Set, शिकारी- hunter, चील-kite, सर्कस – circus,

Exercise – 5

अंग्रेजी में अनुवाद कीजिये –

(1) मैं अपनी पुस्तक पढ़ चुका हूँ।
(2) किसान अपना खेत जोत चुका है।
(3) चन्द्रमा अस्त हो चुका है।
(4) बढ़ई ने आज एक सुन्दर मेज बनाई है।
(5) चपरासी ने घण्टी बजा दी है।
(6) पिता जी रामायण पढ़ चुके हैं।
(7) लड़कियों ने आज नृत्य का अभ्यास नहीं किया है।
(8) सूर्य अभी तक नहीं निकला है।
(9) हमने ताजमहल कभी नहीं देखा है |
(10) तुम्हारे मित्र ने किसकी पुस्तक चुरा ली है?
(11) क्या वे अभी दिल्ली से नहीं आये हैं ?
(12) रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर क्यों नहीं आई है?
(13) तुमने आज क्या खाया है?
(14) क्या लड़के निबन्ध लिख चुके हैं?
(15) क्या रमेश ने एक नया मकान खरीदा है?


कठिन शब्द : किसान farmer, अस्त होना to set, बढ़ई – carpenter, चपरासी – peon,
practice, नया मकान – new house , अभ्यास – practice .

Download Present Perfect Tense in Hindi Pdf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hello,