Tenses in Hindi

Present Continuous Tense in Hindi | Rules,Example & Exercises in Hindi

नमस्कार मित्रों स्वागत है,आपका हमारे इस नए पोस्ट पर जिसमें आज हम आपको Present Continuous Tense in Hindi,Rules,Example & Exercises in Hindi का बहुत ही विस्तृत अध्ययन कराने वाले हैं मैं आपको 100% गारंटी दे सकता हूं कि अगर आप Present Continuous Tense in Hindi पोस्ट को ध्यान पूर्वक  पढ़ेंगे तब आप Present Continous Tense in Hindi को अच्छे से समझ ही नहीं बल्कि आप दूसरों को समझा पाएंगे |

Present Continuous Tense in Hindi में हम क्या सीखेंगे –

मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस पोस्ट को पढ़ने से पहले आपको Present Indefinite Tense in Hindi को पढ़ना आवश्यक होगा तो सर्वप्रथम आप इसे जरूर पढ़ें | इसकी शुरुआत में आपको Present Continuous Tense in Hindi की पहचान के द्वारा शुरू होती है  तथा आपको इसमें Present Continuous Tense Rules नियम, Present Continuous Tense Examples in Hindi यानी उदाहरण और अंत में आपको Present Continuous Tense Exercise in Hindi मिल जाएगा | जिनके द्वारा आप आसानी से Present Continuous Tense सीख पाएंगे |

Present Continuous Tense Rules

 Present Continuous Tense in Hindi की पहचान – 

1. वाक्यों में काम का जारी रहना पाया जाता है।

2. वाक्यों के अन्त में रहा है, रही है, रहे हो आदि शब्द होते हैं।

Affirmative Sentence – 

      [ Subject + am/is/are + Verb का  ing Form  + Object. ]

नियम- इस Tense में ‘ing’ Form of Verbs का प्रयोग किया जाता है।

● I के साथ am 

उदाहरण – मैं एक पत्र लिख रहा हूँ।

              I am writing a letter.

●  He, she, it तथा एकवचन के कर्ता के साथ is का प्रयोग होता है। 

उदाहरण – 1.वह एक किताब पढ़ रहा है | He is reading a book.

              2.वह एक गाना गा रही है | She is singing a song.

● We, they तथा बहुवचन के कर्ता के साथ are का प्रयोग होता है |

 उदाहरण –  लड़के मैदान में नहीं खेल रहे हैं |  The boys are not playing in the field.

Negative Sentences – 

[ Subject + am/is/are +not+ Verb का  ing Form + Object. ]

 Negative Sentences में is, am, are के बाद not का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण – 1. वह एक किताब नहीं पढ़ रहा है | He is not reading a book.

               2.लड़के मैदान में नहीं खेल रहे हैं। The boys are not playing in the field.

               3.मैं एक पत्र नहीं लिख रहा हूँ |  I am not writing a letter.

Interrogative Sentences –

Interrogative Sentences में यदि वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ हो रहा है तो, is /am/are को कर्ता के पहले कर दिया जाता है। 

 [Am/Is/Are + Subject + Verb का  ing Form + Object + ?]

Example –

1. क्या वह एक किताब पढ़ रहा है?

Is he reading a book?

2 क्या लड़के मैदान में नहीं खेल रहे हैं?

Are the boys not playing in the field?

3. क्या मैं पत्र नहीं लिख रहा हूँ?

Am I not writing a letter?

यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो पहले उनकी अंग्रेजी, उसके बाद islam/are का प्रयोग किया जाता है।

[ Question Word + is/am/are + Subject + Verb का  ing Form + Object + ? ]

उदाहरण  – 1.वह एक गाना क्यों नहीं गा रही है ? Why is she not singing a song?

              2. अध्यापक कक्षा में अंग्रेजी क्यों पढ़ा रहा है ? Why is the teacher teaching English in the class?

  • वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक का चिह्न (?) लगाया जाता है।

Negative Interrogative Sentences

  [Am/Is/Are+Subject+not+V-ing?]

उदाहरण  – 1.क्या वह नहीं सो रहा है? Is he not sleeping?

2.क्या तुम झूठ नहीं बोल रहे हो? Are you not telling a lie?

 [Question Word +Am/IsAre+Subject+not+V-ing + ?]

1.बच्चे स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं?  Why are children’s not going to school ?

2.आप क्यों नहीं पढ़ रहे हैं? Why are you not reading ?

Present Continuous Tense Examples in Hindi

(A) Affirmative Sentences (साधारण वाक्य)

1. अंजली खेल रही है। Anjali is playing.

2. कुत्ते भौंक रहे हैं। The dogs are barking.

3. मैं पत्र लिख रहा हूँ। I am writing a letter.

4. तुम किताब पढ़ रहे हो। You are reading a book.

(B) Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य) 

1. आकाश पानी नहीं पी रहा है। Akash is not drinking water.

2. मैं छत पर नहीं सो रहा हूँ। I am not sleeping on the roof.

3. पायल नहीं नाच रही है। Payal is not dancing.

4. तुम नहीं हँस रहे हो। You are not laughing.

(C) Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

1. क्या आकाश पानी पी रहा है ? Is Akash drinking water ?

2. क्या मैं छत पर सो रहा हूँ ? Am I sleeping on the roof?

3. वे तालाब में क्यों नहीं तैर रहे हैं ? Why are they notswimming in the pond?

4. तुम क्यों नहीं हँस रहे हों ? Why are you not laughing ?

Present Continuous Tense Exercise in Hindi

 Exercise – 1.1

Translate into English – 

1.मैं जा रहा हूँ। 

2.हमलोग खेल रहे हैं |

3.तुम काम कर रहे हो। 

4.आपलोग हँस रहे हैं। 

5.वह आ रही है। 

6.सीता नाच रही है।

7.मोहन गाना गा रहा है।

8.वे लोग दिल्ली जा रहे हैं।

9.मेरा घोड़ा दौड़ रहा है। 

10.मेरे घोड़े दौड़ रहे हैं। 

11.वह पटना से आ रहा है। 

12.गायें चर रही हैं। 

13.वह एक पत्र लिख रहा है। 

14.मेरी बिल्ली दूध पी रही है।

15.मैं नहीं जा रहा हूँ। 

16.हमलोग स्कूल नहीं जा रहे हैं। 

17.तुम काम नहीं कर रहे हो।

18.वह शोरगुल नहीं कर रही है। 

19.सीता गाना नहीं गा रही है।

 20.वे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं।

 21.मेरी गायें नहीं चर रही हैं।

Vocabulary: काम करना to work, गाना गाना to sing a

song, शोरगुल करना to make a noise, चरना to graze, कुछ नहीं  to do nothing. 

              Exercise – 1.2

Translate into English-

1.क्या आप खा रहे हैं?

2.आप क्या खा रहे हैं?

3.वह क्या खरीद रही है? 

4.सीता कब आ रही है?

5.वे लोग कब जा रहे हैं? 

6.आप परीक्षा कब दे रहे हैं?

7.वह कहाँ पढ़ रही है ? 

8.हमलोग कहाँ जा रहे हैं ? 

9.वह क्यों रो रहा है?

10.तुम मुझे क्यों तंग कर रहे हो?

11.वह परीक्षा की तैयारी कैसे कर रहा है? 

12.बच्चे स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं? 

13.आप क्यों नहीं पढ़ रहे हैं?

14.सीता वहाँ क्यों नहीं जा रही है? 

15.वे लोग इस काम को क्यों नहीं कर रहे हैं? 

16.रोगी क्या नहीं खा रहा है?

                              Exercise – 1.3

Translate into English-

1. वह पलंग पर सो रही है।

2. बच्चा क्यों चिल्ला रहा है?

3. पशु घास खा रहे हैं।

4. नीतू कहाँ खेल रही है?

5. शेर जंगल में दहाड़ रहा है।

6. तुम पुस्तक क्यों पढ़ रहे हो?

7. बच्चे क्यों हँस रहे हैं? 

8. वह गीत कैसे गा रही है?

9. क्या मछलियाँ पानी में तैर रही हैं?

10. राजा महल में सो रहा है।

11. खिलाड़ी क्रिकेट कैसे खेल रहे हैं?

12. वीर युद्ध में लड़ रहे हैं।

13. वह रेल से आ रही है।

14. चपरासी घंटी बजा रहा है।

15. आदमी पैदल जा रहे हैं।

16. दीपा अपनी किताब पढ़ रही है।

Vocabulary: खरीदना to buy, परीक्षा देना— to appear at the examination, तंग करना – to vex, परीक्षा की तैयारी करना – to prepare for the examination, रोगी – patient.

Present Continuous Tense in Hindi Pdf Downlaod

present continuous tense

इसे भी पढ़ें – Present Indefinite Tense in Hindi | Rules,Examples & Exercise in Hindi 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hello,